बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 15 वर्षीय गायक-संगीतकार जोनस कॉनर की तारीफ करते हुए लोगों से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की। सलमान खान ने रविवार को अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ में कॉनर के वीडियो का एक ‘स्क्रीनशॉट’ शेयर किया और कहा कि लोगों को ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए, देश में कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने कभी नहीं देखा कि कोई 15 साल का बच्चा अपने दर्द को इतनी खूबसूरती से अभिव्यक्त कर सके... भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे जोनस।’’
सलमान ने युवा गायक के उन गानों की सूची साझा की, जिन्हें वे सुन रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वे ‘फादर इन अ बाइबल’, ‘पीस विद पेन’, ‘ओ अप्पालाचिया’ को बार-बार सुन रहे हैं। सलमान ने लिखा, ‘‘ऐसे बच्चों का समर्थन नहीं किया तो फिर क्या किया। भाइयो और बहनो, ये इंग्लिश में है... यहां पर भी ऐसे बहुत हैं। उन्हें प्रोत्साहित करो, शोषण नहीं।’’
सलमान खान इस बार अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग उन्होंने इसी सप्ताह शुरू की है। अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। सलमान खान की ‘सिकंदर’ मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुर्गदास ने किया था। इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक स्मिता पाटिल और अंजिनी धवन भी थे। वर्तमान में सलमान रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के प्रस्तोता हैं, जिसका प्रीमियर 24 अगस्त को ‘जियो-हॉटस्टार’ पर हुआ था।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 15 साल के संगीतकार जोनस कॉनर की सराहना की
You may also like
Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, एम्स में ली अंतिम सांस.
पालम अग्निकांड: 9 की मौत पर NHRC ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट.
आलिया भट्ट ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, ADHD को लेकर किया खुलासा.
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, होर्मुज को खुला रखने के महत्व पर की चर्चा.