Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

बिहार: पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली

बिहार की राजधानी पटना में हड़कंप मच गया जब सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ता (BDDS) समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद एहतियातन पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

पटना पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा ई-मेल किसने और कहां से भेजा है, इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। अधिकारियों ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अचानक मिली इस धमकी से कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।