Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

बिहार: कांस्टेबल को टक्कर लगने के मामले में राहुल गांधी के वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिहार के नवादा जिले में दो दिन पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को टक्कर लगने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस कांस्टेबल मंगलवार को गांधी के वाहन के सामने उस दौरान गिर गया था, जब कांग्रेस सांसद यात्रा के दौरान भगत सिंह चौक से गुजर रहे थे। नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने बताया, ‘‘हां, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।’’

धीमान ने पहले कहा था कि कांस्टेबल काफिले में एक वाहन के सामने गिर गया जिससे वाहन ‘‘उनके पैरों से थोड़ा सा टकरा गया’’ और उन्हें चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और गांधी को अपने समर्थकों से घायल पुलिसकर्मी को उनकी खुली जीप में लाने के लिए कहते देखा गया। कांस्टेबल को पानी पिलाने के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने उन्हें अपने वाहन में बैठाया और वाहन आगे की ओर बढ़ गया।