Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Bihar Chunav: राहुल गांधी आज बरबीघा और नालंदा में करेंगे रैलियां

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बिहार में राहुल गांधी की यह तीसरी चुनावी सभा होगी। इसके पहले बुधवार को राहुल गांधी ने तेजस्वी और मुकेश सहनी के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर और दरभंगा में महागठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।

राहुल 30 अक्टूबर को नालंदा और बरबीघा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी दिल्ली लौट जाएंगे और दो नवंबर से वापस बिहार में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार को लौटेंगे। इधर, 31 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अमरपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।दूसरी ओर, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का 30 अक्टूबर को करीब 10 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सहनी विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ मधुराम उच्च विद्यालय मैदान, ग्वालपाड़ा, मधेपुरा में चुनावी सभा करेंगे। पानी टंकी मैदान, आलमनगर, मधेपुरा में तथा जीवछ खेल मैदान, कोठराम ढलान, दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

वे 12.50 में दुर्गा मंदिर, बरुआरा, दरभंगा में और उसके बाद 1.35 बजे कुम्हरौली खेल मैदान, दरभंगा, 2.20 बजे महंत रामदास इंटर कालेज , कांटा खेल मैदान, मुजफ्फरपुर और 3.00 बजे सरफुद्दीनपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान, बोचहा, मुजफ्फरपुर में आम सभा मे लोगो को संबोधित करेंगे। सहनी 3.35 बजे रामकृष्ण उच्च विद्यालय खेल मैदान, मीनापुर, मुजफ्फरपुर, 4.10 बजे गांधी जानकी उच्च विद्यालय भटौना खेल मैदान, मड़वन, मुजफ्फरपुर और 4.45 में राजकीय बुनियादी विद्यालय केरमाडीह खेल मैदान, कुढऩी ,मुजफ्फरपुर में उस दिन की अंतिम जनसभा संबोधित करेंगे। इसके बाद वे एक रोड शो करेंगे जो मुजफ्फरपुर से रतनौली, महंत मनियारी, छितरौली, सोनवर्षा, मारीचा, पकाही, हरपुर बलरा होते हुए कुढऩी तक जाएगी। इसके बाद वे पटना लौट आएंगे।