Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Bihar Election Result 2025: अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर 1826 वोटों से आगे

बिहार में विधानसभा चुनाव का परिणाम आज 14 नवंबर को सामने आ रहा है। राज्य में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन 6 और 11 नवंबर को हुआ था। इस चुनाव में भाजपा ने राज्य अलीनगर सीट से गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव में उतरा था। इस कारण अलीनगर पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। 

बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा ने गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा था। उनके मुकाबले में राजद ने बिनोद मिश्रा को टिकट दिया था। तो वहीं, जन सुराज पार्टी ने बिप्लव कुमार चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि अलीनगर विधानसभा सीट पर कुल उम्मीदवारों की संख्या 12 है। सामने आए आंकड़ों में दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 1826 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर राजद के बिनोद मिश्रा और तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के बिप्लव कुमार हैं।