Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Bihar Election: आज नामांकन करेंगे BJP-JDU के कई बड़े चेहरे

बिहार विधानसभा चुनाव में आज का दिन बेहद अहम है. पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख कल है और आज कई दिग्गज उम्मीदवार पर्चा दाखिल करने वाले हैं. तेजस्वी यादव ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया था, अब एनडीए के बड़े चेहरे मैदान में उतर रहे हैं. मुंगेर की तारापुर सीट से बीजेपी नेता सम्राट चौधरी आज नामांकन करने जा रहे हैं. वहीं, समस्तीपुर के सरायरंजन सीट से जेडीयू के दिग्गज मंत्री विजय चौधरी भी पर्चा दाखिल करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में अब भाजपा पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है. इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा आज से शुरू हो रहा है. शाह बुधवार शाम पटना पहुंचेंगे और रात में ही भाजपा संगठन से जुड़ी एक अहम बैठक करेंगे. इस बैठक में बिहार बीजेपी के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव प्रभारी और विभिन्न जिलों के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे.