Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

Bihar Election 2025: बिहार में अब तक 60.40 प्रतिशत वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। इसको लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज की वोटिंग से 20 जिलों की 122 सीटों के 1302 प्रत्याशियों की क‍िस्‍मत का फैसला होगा। इसमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। बिहार में तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा किशनगंज में 66.10 प्रतिशत और नवादा में सबसे कम 53.17 प्रतिशत रहा।