Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची पहुंची दिल्ली, PM मोदी और राष्ट्रपति को भेजा तोहफा

बिहार की विश्व प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर की 'शाही लीची' एक बार फिर देश के शीर्ष नेताओं के स्वाद का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली भेजी गई है। बिहार सरकार की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के लिए उपहार के रूप में ये शाही लीची भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि बिहार से करीब 2000 कार्टन शाही लीची दिल्ली स्थित बिहार भवन में भेजी गई है। खास बात यह है कि जीआई-टैग प्राप्त इस लीची की ताजगी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इसे विशेष पैकेजिंग के साथ रेफ्रिजरेटेड वैन से दिल्ली भेजा गया है, जहां हर कार्टन में 100 चुनिंदा और रसीले फल रखे गए हैं।