Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Bihar New CM: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा बिहार के नए सीएम का एलान

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने आज इस्तीफा दे दिया है हैं। इससे पहले सुबह 11 बजे उन्होंने अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक ली, जिसमें उन्होंने विधायकों को संबोधित किया। अब वह लोकभवन जाकर अपना त्याग पत्र देंगे। 

बिहार में सीएम के बाद अब डिप्टी सीएम का भी नाम फाइनल हो गया है। दो डिप्टी सीएम होंगे। पहला नाम विजय कुमार चौधरी का है। विजय चौधरी समस्तीपुर के सरायरंजन से विधायक हैं। वहीं, दूसरा नाम बिजेंद्र यादव का है। वह सुपौल से विधायक हैं। बिहार में अब कुछ ही मिनटों में नए सीएम का एलान होने वाला है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवराज सिंह चौहान, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सम्राट चौधरी का बिहार का सीएम बनना लगभग तय हो गया है। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी। पटना में सीएम आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई है।