Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

घरवालों पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, खाना-पानी सब हुआ बंद

‘बिग बॉस 17’ के घर में जल्द हम बिग बॉस को घरवालों पर गुस्सा करते हुए देखेंगे. हर बिग बॉस सीजन की शुरुआत में शो के मेकर्स बिग बॉस के घर की सैर दर्शकों को कराते हैं. टीवी के छोटे पर्दे पर शुरुआती कुछ दिनों तक ये घर बड़ा खूबसूरत नजर आता है. लेकिन बाद में घर में शामिल घरवाले यानी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स इस घर में गंदगी फैलाना शुरू करते हैं और सबसे ज्यादा गंदा नजर आता है, कलर्स टीवी के इस रियलिटी शो का ‘किचन’.

अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए काफी घंटे खुद का मेकअप करने में बिताने वाले ये कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर की सफाई को हमेशा नजरअंदाज करते नजर आते हैं. बिग बॉस के किचन में हमेशा गंदे बर्तन, सिंक में जमा हुआ पानी, खराब हुआ खाना, सब्जी के छिलके पड़े हुए मिलते हैं. बिग बॉस 17 की कहानी भी इससे अलग नहीं है.