Breaking News

बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मध्य इजरायल में धमाका, कोई हताहत नहीं     |   ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं: IDF     |   ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ में इजरायल में सैकड़ों मारे गए, कई घायल: IRGC का दावा     |   रियाद पर दागी गई 3 मिसाइल, 1 इंटरसेप्ट, 2 सुनसान इलाके में गिरीं     |   LPG कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ टेक्सास से न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा     |  

SSC JE अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, अब इस दिन होगी टियर-2 परीक्षा

SSC JE Paper 2 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ा अहम अपडेट जारी करते हुए टियर-2 यानी पेपर-2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 

बता दे की, आयोग के अनुसार यह परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को Government Jobs आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने टियर-1 परीक्षा में सफलता हासिल की है, वही उम्मीदवार इस मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इससे पहले आयोग ने टियर-1 का परिणाम जारी किया था, जिसमें हजारों उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य घोषित किए गए थे। 

साथ ही, टियर-2 परीक्षा के जरिए सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट तय की जाएगी। वही, परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी तेज कर दें और समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नवीनतम जानकारी चेक करते रहें।