Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

भारत को बड़ा झटका, डिफेंडर झिंगन चोट के कारण काफा नेशंस कप के बाकी मैचों से बाहर

New Delhi: भारत के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन ईरान से 0-3 से मिली हार के दौरान लगी चोट के कारण काफा नेशंस कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। 32 साल के झिंगन को लगी चोट भारत के लिये करारा झटका है, जिसे बृहस्पतिवार को ग्रुप बी के तीसरे और अंतिम मैच में अफगानिस्तान से खेलना है।

भारत इस समय चार टीमों के ग्रुप में दूसरे नंबर पर है जिसने मेजबान ताजिकिस्तान को हराया था। इसके बाद एशियाई दिग्गज और दुनिया की 20वें नंबर की टीम ईरान से हार गया। ईरान छह अंक लेकर शीर्ष पर है। भारत की आगे बढने की उम्मीदें अफगानिस्तान के खिलाफ मैच पर टिकी हैं ।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एक्स पर लिखा, ‘‘डिफेंडर संदेश झिंगन को ईरान के खिलाफ भारत के काफा नेशंस कप 2025 मैच के दौरान चोट लगी थी । वह आज भारत लौट जायेंगे।’’