Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

MP: भोपाल के इस शख्स ने किया कमाल, खस्ताहाल बस को खूबसूरत बस स्टैंड में बदला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले कलाकार पवनदीप पांडे ने 'वेस्ट टू वंडर' प्रोजेक्ट के तहत एक ​​​​खस्ताहाल सिटी बस को खूबसूरत बस स्टैंड में तब्दील कर रहे हैं। ये सिटी बस कभी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के बेड़े का हिस्सा हुआ करती थी। बाद में जब ये कबाड़ हो गई तो पवनदीप पांडे ने इसे खरीदकर मजबूत बस स्टैंड में बदलने का काम शुरू कर दिया है।

पवनदीप के मुताबिक बस को पूरी तरह बस स्टैंड में बदलने की लागत तकरीबन दो लाख रुपये आई है जबकि आम तौर पर एक बस शेल्टर को बनाने में तकरीबन 18-20 लाख रुपये लग जाते हैं। इस पोर्टेबल बस स्टैंड को जरूरत पड़ने पर एक से दूसरे इलाके में भी बड़ी आसानी से ले जाया सकता है। 

ये बस स्टैंड अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। पूरा बनने पर इसे भोपाल नगर निगम को दे दिया जाएगा। अपनी तरह का ये पहला बस स्टैंड भोपाल के मशहूर बोर्ड ऑफिस स्क्वायर के पास स्थापित किया जाएगा।