Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

सरेआम छलका भोजपुरी सुपरस्टार का दर्द, आखिर किसकी याद में रो पड़े पावर स्टार?

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हर किसी को भावुक कर दिया है। 

बता दे की, अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की पुण्यतिथि पर पवन सिंह का दर्द एक बार फिर दुनिया के सामने छलका। उन्होंने नीलम को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट साझा की, जिसमें उनकी यादों का भारीपन साफ महसूस किया जा सकता है। सालों बीत जाने के बाद भी सुपरस्टार का यह भावुक अंदाज बयां करता है कि शोहरत की चकाचौंध के पीछे आज भी एक अधूरापन छिपा है।

वही,  इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस की आंखें नम हो गईं और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें इस दुख से उबरने की सांत्वना दे रहे हैं।