Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

भारती सिंह ने छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ काफी समय से चर्चा में बना हुआ है. इस शो के जरिए सालों बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर एक बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. फैन्स बेसब्री से इन दोनों को दोबारा साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं. कपिल का ये शो 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी दिखेंगे. लेकिन पिछले सीजन कपिल के शो का हिस्सा बनीं भारती सिंह इस नए शो का हिस्सा नहीं होंगी. हाल ही में भारती सिंह ने इसके पीछे की वजह बताई है.