सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर के तहत कोटा के अंदर कोटा लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित-आदिवासी संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को कई राजनैतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है।
इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च गीता कॉलोनी कुंदन नगर चौक से शुरू होकर शास्त्री नगर डीएम कार्यालय तक गया।
बीएसपी नेता वकार चौधरी ने कहा, "ये जाम नहीं है ये शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं हम लोग। हम अपनी बात रख रहे हैं। जो आज बहुजन समाज के लोगों के साथ क्रीमी लेयर जैसे कानून को लेकर आए हैं और सुप्रीम कोर्ट के फैसला दिया हम उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जो लोग संविधान को तोड़ने की बात कर रहे हैं, आज उनकी बात सार्थक होती नजर आ रही है, कहीं ना कहीं जैसा हम लोकसभा चुनाव में देख रहे थे।"
भारत बंद: बीएसपी कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रदर्शन
You may also like
यूपी में 16,254 दिव्यांगजनों को मिला सरकारी योजना का लाभ, योगी सरकार ने बांटे 20 हजार से अधिक सहायक उपकरण.
गोवंश संरक्षण के लिए योगी सरकार की नई पहल, चारे के बदले किसानों को मिलेगी जैविक खाद.
यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को नवंबर का मानदेय, योगी सरकार ने जारी किए ₹41.03 करोड़.
यूपी के खिलाड़ियों का नेशनल एथलेटिक्स में जलवा, जीते 5 गोल्ड मेडल.