Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

बंगाल: बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद शनिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके गंगोपाध्याय (63) का अस्पताल के सीसीयू में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सांसद को थोड़ी बेचैनी महसूस हुई और उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए जांच की जा रही हैं। उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।’’ गंगोपाध्याय ने पिछले साल मार्च में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया था और वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2024 के आम चुनावों में पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।