Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

बंगाल बदलाव की राह पर, सोनामुखी रैली में बोले CM योगी, BJP को बताया समाधान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सोनामुखी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य अब बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित इस रैली में उन्होंने पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कभी उद्यमिता, कला और संस्कृति का केंद्र रहा पश्चिम बंगाल, पिछले कई वर्षों में गलत नेतृत्व का शिकार रहा है। योगी ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दल और पिछले 15 वर्षों से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन ने राज्य को पीछे धकेला है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब बंगाल में बदलाव जरूर आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के साथ मुझे पूरा भरोसा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होगा। यह वही भूमि है जिसने देश को आध्यात्म, संस्कृति और शिक्षा की दिशा दिखाई, लेकिन आज इसकी स्थिति चिंताजनक है।” योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य अब देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में अब न दंगे होते हैं, न कर्फ्यू लगता है और माफिया का खात्मा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब हर नागरिक सुरक्षित महसूस करता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में फैली गुंडागर्दी और हिंसा का इलाज केवल भाजपा की “डबल इंजन” सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य में कानून-व्यवस्था सुधार सकती है। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होने हैं, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 2021 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने 77 सीटें जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।