Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

बंगाल चुनाव 2026: पहले चरण का प्रचार थमने से पहले शाह की 4 रैलियां, 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार मंगलवार शाम को थम जाएगा। चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल बीजेपी और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला है। बीजेपी सत्ताधारी टीएमसी को लगातार चौथी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। राज्य में बीजेपी के प्रमुख प्रचारकों में से एक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन भर में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की दिन की पहली रैली उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में होगी। ये वे क्षेत्र है जहां बीजेपी ने पिछले कुछ चुनावों में सफलता हासिल की है। बाद में अमित शाह पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से 152 सीटों पर होगा।

ये सीटें उत्तर बंगाल के आठ जिलों दार्जिलिंग, कालीमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा के अलावा मुर्शिदाबाद और झारग्राम, पुरुलिया और बांकुरा जैसे पश्चिमी जिलों में फैली हुई हैं। इस चरण में पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में भी वोट डाले जाएंगे।