Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सीएम ममता राज्य सचिवायल नबन्ना में बिताएंगी रात, चक्रवात दाना पर रखेंगी नजर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वे राज्य सचिवायल नबन्ना में रहकर चक्रवात दाना पर नजर रखेंगी। ममता ने कहा, "मैं आज रात नबन्ना में रहूंगी, आपदा प्रबंधन टीम अपना काम करेगी। मैं हालात पर नजर रखूंगी और जरूरत पड़ने पर इलाकों का दौरा भी करूंगी। भूस्खलन के लिए मुख्य सचिव और गृह सचिव मेरे साथ नजर रखेंगे।"

आईएमडी ने कहा कि चक्रवात दाना की वजह से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार सुबह मध्यम से भारी बारिश हुई। चक्रवाती के शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है। तूफान के चलते कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए कहा कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बंगाल के तटीय जिलों में गुरुवार तड़के से मध्यम से भारी बारिश और तेज़ हवा चल रही है। वहीं कोलकाता में आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।