Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

गोली के घाव पर केवल मरहम पट्टी की गई, केंद्रीय बजट पर बोले राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आर्थिक संकट को हल करने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत बताई और इसी संदर्भ में शनिवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट को गोली के घाव पर केवल मरहम पट्टी करार दिया।

उन्होंने ये दावा भी किया कि सरकार विचारों के संदर्भ में दिवालिया हो चुकी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "गोली लगने के घाव के लिए एक मरहम पट्टी!"

उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए एक आदर्श बदलाव की जरूरत है, लेकिन ये सरकार विचारों को लेकर दिवालिया हो चुकी है।