Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पेरिस ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में पांचवें नंबर पर रहे भारतीय रोवर बलराज पंवार, मेडल की रेस से बाहर

पेरिस ओलंपिक में भारत के बलराज पंवार रोइंग कॉम्पिटिशन में मेंस सिंगल स्कल्स क्वार्टर फाइनल दौड़ में पांचवें नंबर पर रहे, जिसने उन्हें पदक की दौड़ से बाहर कर दिया। वैरेस-सुर-मार्ने नॉटिकल स्टेडियम में मुकाबले करते हुए भारतीय रोवर को सेमीफाइनल ए/बी में आगे बढ़ने और पदक की दौड़ में बने रहने के लिए टॉप तीन में जगह बनाने की जरूरत थी।

25 साल के पंवार ने 7:05.10 का समय लिया, जो पेरिस 2024 में उनका बेस्ट था। लेकिन क्वार्टर-फाइनल फोर में उनकी रैंकिंग पांचवीं रही। अब वे सेमीफाइनल सी/डी में मुकाबला करेंगे। चारों क्वार्टरफाइनल में से तीन सबसे तेज रोवर्स सेमीफाइनल ए/बी में पहुंच गए, जबकि पंवार सहित बाकी 12 रोवर्स 13 से 24 नंबरों के लिए सेमीफाइनल सी/डी में भिड़ेंगे।