Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल, खरगे बोले- चक दे हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच देश के पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपना सियासी सफर शुरू कर दिया है. दोनों ही स्टार पहलवान कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पहले कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे, जिसके बाद वो दोनों कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हुए.

इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा, चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात की, हमें आप दोनों पर गर्व है.