Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

BRS विधायक Maganti Gopinath का 63 वर्ष की आयु में निधन, नेताओं ने जताया शोक

तेलंगाना में विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो 63 वर्ष के थे। पांच जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद गोपीनाथ को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि सुबह पौने छह बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जुबली हिल्स से विधायक गोपीनाथ ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को हराया था।

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के पूर्व नेता गोपीनाथ पार्टी की हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष रहे थे और 2014 में टीडीपी के टिकट पर जुबली हिल्स से चुने गए थे। वो 2016 में टीडीपी के कई दूसरे विधायकों के साथ सत्तारूढ़ बीआरएस (तब टीआरएस) में शामिल हो गए थे। बीआरएस के टिकट पर वो 2018 और 2023 में विधानसभा के लिए फिर से चुने गए।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव और कई अन्य नेताओं ने गोपीनाथ के निधन पर शोक जताया।