Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Telangana: BRS MLC ने मिर्च की माला पहनकर किया प्रदर्शन, किसानों के लिए उचित मूल्य की मांग

बीआरएस एमएलसी ने सोमवार को तेलंगाना विधान परिषद परिसर में लाल मिर्च की माला पहनकर प्रदर्शन किया। मिर्च किसानों के लिए 25,000 रुपये प्रति क्विंटल का उचित मूल्य मांगने और सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने की गुजारिश करते हुए हुए प्रदर्शन किया गया।

एमएलसी ने राज्य भर में मिर्च की खेती में गिरावट पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में मिर्च की खेती चार लाख एकड़ में की गई थी लेकिन गिरती कीमतों के कारण अब खेती का रकबा घटकर 2.4 लाख एकड़ रह गया है। 

बीआरएस एमएलसी ने जोर देकर कहा कि तेलंगाना सरकार को किसानों को वित्तीय संकट से बचाने के लिए 25,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिर्च खरीदनी चाहिए।