Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अमरनाथ यात्रा के लिए रास्ता तैयार करने में जुटा सीमा सड़क संगठन, बालटाल में बर्फ हटाने का काम जारी

Jammu Kashmir: सालाना अमरनाथ यात्रा इस बार जुलाई महीने की शुरूआत में शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए सीमा सड़क संगठन ने तैयारी तेज कर दी है। बीआरओ यात्रा के लिए बालटाल रूट तैयार करने में जुटा है। 

ये पवित्र गुफा तक पहुंचने के प्रमुख रास्तों में से एक है। सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी बर्फ हटाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि इस रास्ते से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक हो।

अमरनाथ यात्रा सबसे मशहूर सालाना तीर्थयात्राओं में से एक है। हिमालय में लगभग 12,756 फीट की ऊंचाई पर मौजूद पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ये पवित्र गुफा भगवान शिव को समर्पित है और इसमें प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है।