Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला मौका

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. इस बीच बीजेपी की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है. पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसी के साथ इस सूची में बहुत कुछ बदलाव बीजेपी की ओर से किए गए हैं.

लिस्ट की खास बातें 
पहली सूची में मौजूदा 9 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं.
दो मौजूदा विधायकों की सीट बदली गई है.
पहली सूची में 8 महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई है.
लिस्ट में 14 ओबीसी उम्मीद्वार हैं.
13 दलितों को टिकट दिया गया है.
27 नए चहरे शामिल किए गए हैं.

पहली सूची में शामिल बड़े नाम
लिस्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है जहां उन्हे लाडवा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं पूर्व मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को पंचकुला से चुनावी मैदान मे हैं. रतिया से पूर्व सांसद सुनिता दुग्गल चुनावी मैदान मे हैं. पूर्व हॉकी कप्तान दीपक हूडा मेहम सीट से चुनावी मैदान में हैं.

बड़े नेताओं के बेटे- बेटियों को भी मिला मौका
कुलदीप विश्नोई को बेटे भव्य विश्नोई को आदमपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली से टिकट दिया गया है. 
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से मिला टिकट.
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के पुत्र सुनिल सांगवान को दादरी से मिला टिकट.
पुर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को कालका से मिला टिकट.