Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

बीजेपी नेता झारखंड में "गिद्ध" की तरह मंडरा रहे हैं: सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि बीजेपी के एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए उसके पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र झारखंड को 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया या उसका ब्याज दे देता है तो 'झारखंड मुख्यमंत्री मैय्यन सम्मान योजना' (जेएमएमएसवाई) के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति महीने कर दी जाएगी।

खूंटी जिले में सरकारी समारोह- 'आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' में सीएम सोरेन ने कहा, "हमारी जो सरकार है, ये रांची से नहीं बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार है और इस विषय पर पदाधिकारी काम  काम करते हैं कि नहीं करते हैं। इसको देखने के लिए हम पूरे राज्य में भ्रमण करते हैं और आज 'सरकार आपके द्वार' का चौथा चरण को लेकर हम यहां खूंटी और सीमडेगा के सीमवर्ती क्षेत्र में हैं। चूंकि दोनोंं जिला से लोगों को एक जगह इकट्ठा करना था, इसलिए बीच की ये जगह चुनी गई है। अब चूंकि समय बहुत कम है। अब कुछ ही समय बाकी है, इस राज्य में चुनाव होना। लेकिन हम आखिरी-आखिरी तक जो आपने हमें 2019 में जिम्मेवारी दी है, उस जिम्मेवारी का हम निर्वहन कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, ''डबल इंजन की सरकार में हमें याद है, लोग राशन कार्ड हाथ में लेकर मरा करते थे। लेकिन कोरोना जैसा महामारी दो साल तक रहा लेकिन इस राज्य में हमने एक भी व्यक्ति को भूख से नहीं मरने नहीं। कोई भी नहीं बता सकता है कि कोरोना से कोई मरा है और ये क्यों हुआ है, मालूम है। वो सब आप लोगों की मदद से हुआ है। लेकिन विपक्ष के लोग हमारे कामों से जलने लगे। तरह-तरह का आऱोप लगाकर दो साल तक पुलिस-चोर खेलता रहा, हमारे साथ कोर्ट-कचहरी करता रहा।  कोई बता सकता है। हम आपका हक-अधिकार देने का काम करते रहे औऱ ये लोग तरह-तरह का आरोप लगाकर उसे रोकता रहा।”

सीएम सोरेन ने कहा बीजेपी नेता झारखंड में "गिद्ध" की तरह मंडरा रहे हैं। इस मौके पर सीएम ने सिमडेगा और खूंटी जिले के लिए 587 करोड़ रुपये की 213 विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।