Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Haryana: बीजेपी नेता विकास भल्लेराम ने पार्टी छोड़ी, टिकट नहीं मिलने पर थे नाराज

हरियाणा के चरखी दादरी से बीजेपी नेता विकास भल्लेराम ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद गुरुवार को पार्टी छोड़ दी। उनके आक्रोशित समर्थकों ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए पार्टी के झंडे जलाए।

पूर्व विधायक ने कहा, "हमने एक अच्छी (चुनाव) टीम बनाई लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। दूसरी पार्टी से एक बाहरी व्यक्ति को बुलाया गया और टिकट दिया गया। हम इस बात से नाराज हैं कि हमारे काम को नजरअंदाज किया गया।"

बीजेपी हरियाणा विधानसभा चुनाव में हैट्रिक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सैनी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। हरियाणा की सभी सीटों पर पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं मतगणना आठ को होगी।