Breaking News

बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में वोटर्स ने CM ममता पर लगाया धमकाने का आरोप     |   गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |  

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला

 

नाराजगी की खबरों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

बता दें कि सरकार ने पिछले सप्ताह ही आगरा की बबीता चौहान को आयोग की अध्यक्ष, गोरखपुर की चारू चौधरी और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद दोनों की पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया था पर अपर्णा यादव ने नहीं संभाला जिसे लेकर उनकी भाजपा से नाराजगी की खबरें आ रही थीं। अपर्णा यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।