Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

पीएम मोदी: उद्योगों के जरिए दलितों को सशक्त बनाना बीजेपी की विचारधारा बाबा साहेब से प्रेरित

Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि बीजेपी की नीति और फैसले देश में दलितों को सशक्त बनाने की बाबा साहेब आंबेडकर की विचारधारा से प्रेरित हैं। पीएम ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर मानते थे कि दलितों को सशक्त बनाने में उद्योगों की बड़ी भूमिका है।

बाबा साहब की यही विचारधारा आपको बीजेपी की नीति, निर्णय और विचारों में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक सेक्टर में दलितों और वंचितों को अवसर प्रदान करने से ही सच्चा सशक्तीकरण संभव होगा। पीएम हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के सोनीपत में सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे।