Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

BJP ने कोलकाता में  निकाली रैली, पुलिस स्टेशन को 'शुद्ध' करने के लिए छिड़का 'गंगा जल'

कोलकाता में विनीत गोयल को पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद बीजेपी ने सोमवार को 'पुलिस स्टेशन शुद्ध करो' रैली निकाली। बीजेपी की महिला नेताओं ने बेहाला में पुलिस स्टेशन को 'शुद्ध' करने के लिए 'गंगा जल' छिड़का।

ये अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर के लिए 'न्याय' मांगने के लिए बीजेपी के अभियान का हिस्सा था। परिसर में एंट्री से रोके जाने के बाद बीजेपी सदस्यों ने पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर सफाई की और गंगा जल छिड़का।