Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

BJP को चुनाव जीतने के लिए किसी भी फिल्म की जरूरत नहीं है

फिल्म प्रोड्यूसर विपुल शाह ने चुनाव को लेकर अभी हाल ही में एक बयान दिया है। प्रोड्यूसर का कहना है कि अभी आगे आने वाले चुनाव में BJP को चुनाव जीतने के लिए किसी भी फिल्म की जरूरत नहीं है। "द केरला स्टोरी" जैसी बड़ी हिट फिल्म को प्रोडूस करने वाले  विपुल शाह ने आखिर ऐसा क्यू कहा चलिए जानते है। 

दरअसल प्रोड्यूसर की नई फिल्म "बस्तर: द नक्सल स्टोरी" बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म के ट्रैलर को लोगों ने खूब पसंद भी किया है, और फिल्म के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म वामपंथियों के ऊपर बनाई गई है।  

जहा कुछ लोग नक्सलियों का मुद्दा बड़े पर्दे पर लेकर आने के लिए मेकर्स की तारीफ कर रहे है वही कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म बस एक प्रोपैगैंडा फिल्म है और कुछ नहीं। जिस पर प्रोड्यूसर विपुल शाह ने करारा जवाब देते हुई कहा कि BJP को जीतने के लिए न ही किसी  फिल्म की जरूरत है और न ही किसी भी तरह के प्रोपैगैंडा की।