Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेंगे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, पटना में करेंगे संगठनात्मक बैठक

बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस हफ्ते सदन के बजट सत्र में भाग लेंगे। बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवीन मंगलवार को पहली बार बिहार विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने बताया, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक भी करेंगे।" सोमवार शाम को नवीन पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बिहार बीजेपी विधायक दल के नेता और सदस्यों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, "मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।