Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

BJP: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से मुलाकात की। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव हमारी पार्टी के लिए बहुमूल्य साबित होगा क्योंकि हम सभी मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।’’ नबीन (45) को 14 दिसंबर को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।