Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने खरगे-राहुल को भेजा कानूनी नोटिस, लगाए ये आरोप

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेताओं राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें उन पर कथित वोट के बदले नोट घोटाले में उनके खिलाफ "झूठे और निराधार" आरोप लगाने का आरोप लगाया गया है। तावड़े पर वोटरों को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने का आरोप है जिसे उन्होंने और पार्टी ने खारिज कर दिया है। 

क्षेत्रीय संगठन बहुजन विकास अघाड़ी ने तावड़े पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले विरार में मतदाताओं को लुभाने के लिए पांच करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगाया है। तावड़े ने दावों का खंडन करते हुए कहा है कि वो केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया समझा रहे थे।

नोटिस में तावड़े ने 24 घंटे के भीतर "बिना शर्त माफी" मांगने और ऐसा नहीं करने पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है।