Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इस मौके पर उच्च सदन में कई अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया। संसद पहुंचने पर बीजेपी सांसद अरुण सिंह ने उनका स्वागत किया। नितिन नवीन ने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रखा था और साल 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2010 से वे लगातार बांकीपुर सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं और 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत हासिल कर पांच बार विधायक बने। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, जिसके बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

इससे एक दिन पहले बुधवार को बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने नीतीश कुमार की जगह ली, जिन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक राज्य की कमान संभालने के बाद अब राज्यसभा जाने का फैसला किया। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना के लोक भवन में सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने हैं। 57 वर्षीय सम्राट चौधरी के सामने अब नीतीश कुमार के “सुशासन” मॉडल को आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। संतुलन बनाए रखने के लिए जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।