Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

अंडर-19 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम को 7.50 करोड़ का इनाम, BCCI ने की घोषणा

U-19 WC:  बीसीसीआई ने भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को 2026 अंडर-19 विश्व कप जीतने पर 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की, जिसमें उन्होंने शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड को हराया।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “पूरा देश और बीसीसीआई हमारी अंडर-19 टीम को अंडर-19 विश्व कप 2026 की जीत पर गर्व है।”

उन्होंने कहा कि हरारे में उनकी जीत ऐसे समय में हुई है जब भारत अपने घरेलू मैदान पर पुरुष टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत कर रहा है, इन युवाओं की सफलता सीनियर टीम को प्रेरित करेगी।

BCCI ने खोली तिजोरी-

अब ICC ने तो अपनी पॉलिसी के तहत विजयी भारतीय टीम को इनाम नहीं दिया लेकिन BCCI ने अपनी नीति के तहत हर स्तर पर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम को सम्मानित करने का सिलसिला जारी रखा. खिताबी जीत के अगले दिन शनिवार 7 फरवरी को BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने अंडर-19 टीम की सफलता को पूरे देश के लिए खुशी का मौका बताते हुए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया. अंडर-19 स्तर पर BCCI की ओर से दिया गया ये अब तक का सबसे बड़ा इनाम है. इससे पहले 2025 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम को 5 करोड़ रुपये भारतीय बोर्ड ने दिए थे