Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

कर्नाटक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बीके हरिप्रसाद

कर्नाटक लगातार कांग्रेस संगठनात्मक बदलाव के अलावा सरकार में भी फेरबदल कर रही है. अब डीके शिवकुमार को सिद्धारमैया की जगह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपने के बाद कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपते हुए, उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. हरिप्रसाद पार्टी के सीनियर नेता हैं. इसके अलावा वह पार्टी में रहते हुए कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 

बीके हरिप्रसाद वर्तमान में कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य हैं. उनका कार्यकाल इसी महीने खत्म होने वाला है. इससे पहले वह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं. बिलावा कम्युनिटी से आने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के बिलावा समुदाय के हरिप्रसाद का जन्म 29 जुलाई 1954 को हुआ था. जनार्दन पुजारी और एस बंगारप्पा भी कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

इससे पहले हरिप्रसाद विपक्ष की ओर से राज्यसभा के उपसभापति पद के उम्मीदवार थे. उन्हें एनडीए के हरिवंश नारायण सिंह से हार मिली थी. साल 1999 में उन्होंने लोकसभा चुनाव बंगलुरु दक्षिण सीट से लड़ा था. उन्हें केंद्रीय मंत्री रह चुके और बीजेपी नेता अनंत कुमार से हार का सामना करना पड़ा था. हरिप्रसाद से पहले डीके शिवकुमार 6 साल से प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.