Breaking News

EC पर भड़के केरल के सीएम पिनराई विजयन, सत्ताधारी दल की मुहर वाले सर्कुलर मामले में लिखा पत्र     |   होर्मुज खोलने के लिए UAE की बड़ी पहल, मल्टीनेशनल नेवल फोर्स बनाने की कोशिश, UN से भी संपर्क     |   जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, खामेनेई के पोस्टर लहरा रहे विधायकों में धक्का-मुक्की     |   नेपाल को मिला नया प्रधानमंत्री, बालेंद्र शाह आज लेंगे शपथ, राष्ट्रपति ने किया नियुक्त     |   कांडला पहुंचा LPG वेसल ‘जग वसंत’, 42 हजार मीट्रिक टन गैस की है खेप     |  

उत्तराखंड में भीषण हादसा, देहरादून के क्वानू में खाई में गिरी बस, 3 की मौत, कई घायल

राज्य के देहरादून जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है. अनेक यात्री घायल हैं. हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की ये बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. ये हादसा आज मंगलवार सुबह हुआ है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 लोग सवार थे.

आज दिनाक 03 फरवरी 2026 को CCR देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि क्वानू, मीनस रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं. इस सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है.

हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC की जो बस खाई में गिरी है उसका नंबर एचपी66 ए 2588 है. बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी. प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है. पास देते समय ड्राइवर ने बस को सड़के ज्यादा बाहर काट दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है.