Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

असम गैंगरेप कांड: मुख्य आरोपी तफ्फजुल इस्लाम की मौत

असम के नगांव ढिंग गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी तफ्फजुल इस्लाम की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि क्राइम सीन पर ले जाते वह पुलिस कस्टडी से भागकर तालाब में कूद गया. आरोपी के शव को बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि सुबह 4 बजे उसे क्राइम सीन पर ले जाया जा रहा है तभी उसने तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि दो घंटे की तलाशी के बाद आरोपी का शव बरामद कर लिया गया. घटना गुरुवार शाम की है, जब तीन दरिंदों ने एक मासूम के साथ दरिंदगी की. ट्यूशन से लौटते वक्त 10वीं की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया और उसे सड़के के किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया. पीड़िता को किसी ने वहां नग्न अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया.