Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

असम उप-चुनाव: पांच विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

असम में पांच विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए सुबह से वोटिंग जारी है। उप-चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों के 34 उम्मीदवार हैं। धोलाई (एससी), सिडली (एसटी), बोंगाईगांव, बेहाली और सामागुरी में उप-चुनाव हो रहे हैं। ये सीटें हाल ही में लोकसभा चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधियों की वजह से खाली हो गई थीं।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे खत्म होगा। पांच सीटों के 1,078 सेंटरों पर करीब नौ हजार मतदान कर्मियों को लगाया गया है।वहीं, नौ लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालने के लिए रजिस्टर्ड हैं। 592 पोलिंग स्टेशनों से वेबकास्टिंग की जा रही है।