Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

TATA इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट पहुंचे अश्विनी वैष्णव, iPhone को लेकर कही बड़ी बात

देश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बेंगलुरु के पास होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में इस्तेमाल होने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन देश में बनते हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री 44 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है. यह मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता है. मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर कार्यक्रम में भी शानदार प्रगति हुई है, बहुत जल्द, हम इस क्षेत्र में और आगे निकल जाएंगे.