Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

पहलगाम हमले को लेकर शाहिद अफरीदी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पाक के पूर्व क्रिकेटर को बता दिया जोकर

पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने विवादित बयान दिया था. दरअसल, अफरीदी ने कहा था कि भारत खुद इस हमले का जिम्मेदार है. अब एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अफरीदी को फटकार लगाते हुए जोकर बता दिया है. ओवैसी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओवैसी से शाहिद अफरीदी को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर ओवैसी ने कहा, ''कौन है ये? नाटक है. मेरे सामने क्या जोकरों का नाम ले रहे हो.'' ओवैसी ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने की बात कही. उन्होंने कहा, सरकार क्या करेगी और क्या नहीं करेगी, ''यह सरकार तय करेगी. मेरी मांग है कि पाकिस्तान को फिर से एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालना जरूरी है. ये लोग अवैध पैसे से आतंकवाद को पाल रहे हैं.''

शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले को लेकर कहा था, ''एक घंटे तक दहशतगर्द दहशतगर्दी करते रहे. वहां फौज का कोई नहीं आया. जब कोई आया तो 10 मिनट में पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया. वे खुद ही लोगों को मरवा देते हैं. दहशतगर्दी कोई भी मुल्क सपोर्ट नहीं करता है. हमने भारत के साथ हमेशा अच्छे ताल्लुकात बनाने की कोशिश की है.''

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है. भारत ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ एक और कठोर एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है. जबकि इसमें पाकिस्तान के कई बड़े चैनल भी शामिल हैं. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के ऑफिशियल एक्स हैंडल को भी बैन कर दिया था.