Breaking News

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला     |   SIR पर ममता बनर्जी की याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की     |   UP पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 8-9 और 10 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा     |   मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद सिंह     |  

भारत पर टैरिफ घटते ही बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स में 5% की बढ़ोतरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में कटौती के ऐलान का असर घरेलू शेयर बाजार में तुरंत दिखा। इस खबर के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। कारोबार शुरू होते ही निफ्टी 3 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया, जबकि सेंसेक्स करीब 3 प्रतिशत या 2,500 अंकों से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स की टॉप-30 की सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जिससे निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ। अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और इटरनल जैसे शेयरों में खास मजबूती देखने को मिली।

प्री-ओपनिंग सेशन में ही बाजार ने तेजी के संकेत दे दिए थे। बीएसई सेंसेक्स 3,647.89 अंक यानी 4.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,314.35 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। इसे ट्रंप की टैरिफ कटौती का सीधा असर माना जा रहा है। सोमवार देर रात डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टूथ सोशल' पर बताया कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया जा रहा है। इसके साथ ही 25 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ को हटाने का भी फैसला लिया गया है। लंबे समय से इस डील के फाइनल होने का इंतजार शेयर बाजार कर रहा था। देरी के चलते बाजार सेंटीमेंट पर दबाव बना हुआ था, जो अब खत्म होता दिख रहा है।

पिछले साल विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार से करीब 18 अरब डॉलर की बिकवाली की थी। इस साल जनवरी में भी FII की ओर से लगातार बिक्री देखी गई। हालांकि, टैरिफ कटौती के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि FII का रुख सकारात्मक हो सकता है और घरेलू बाजार में दोबारा खरीदारी लौट सकती है।

इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई थी। तेल एवं गैस, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स 943.52 अंक (1.17%) की बढ़त के साथ 81,666.46 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 81,732.25 के उच्च स्तर तक पहुंचा। वहीं एनएसई निफ्टी 262.95 अंक (1.06%) चढ़कर 25,088.40 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 25,108.10 तक पहुंच गया था।