Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की रिमांड पर निचली अदालत में सुनवाई होनी है। ऐसे में हम यहां से याचिका वापस ले रहे हैं, यानी सुप्रीम कोर्ट में आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई नहीं होगी. इस बात की पुष्टि अभिषेक मनु सिंघवी ने खुद की है।