Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

अरुणाचल प्रदेश: PM नरेंद्र मोदी ने उद्यमियों के साथ की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से आज मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। उन्होंने इंदिरा गांधी पार्क में अपने जनसभा स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी को देखा और वहां व्यापारियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों से पूछा कि माल और सेवा कर (जीएसटी) में हाल के सुधारों से उन्हें क्या फायदा हुआ है।

उन्होंने प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ये बातचीत स्थानीय व्यापार समुदाय को प्रोत्साहित करेगी। साथ ही ये सीमावर्ती राज्य में जमीनी स्तर पर उद्यमिता को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’