Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

वायनाड में सेना का एक्शन, 16 घंटे में बनाया 190 फीट लंबा बेली ब्रिज

केरल के वायनाड में आई भीषण आपदा में सेना पूरे दम-खम के साथ राहत और बचाव काम में जुटी है. इसी सिलसिले में सेना ने संपर्क मार्गों को जोड़ने के लिए रिकॉर्ड 16 घंटे में 190 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार किया है.

बेली ब्रिज को सेना के मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर ने बनाया है. 144 सदस्यों के ग्रुप में इकलौती महिला मेजर सीता अशोक सेल्के भी थीं. उन्हें टीम का हिस्सा होने पर गर्व है.