Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

भारतीय नौसेना में अप्रेंटिसशिप का मौका, 10वीं उत्तीर्ण युवा कर सकते हैं अप्लाई

इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के पास एक सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जनवरी 2024 तक निर्धारित पते पर आवेदन की हार्ड कॉपी भेज सकते हैं।

इंडियन नेवी अप्रेंटिसशिप भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से SSC/ मैट्रिक/ 10वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ अभ्यर्थी ने NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।