Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Paris Olympics: पहलवान अंतिम पंघाल पर आईओए ने लगाया तीन साल का बैन, अनुशासनहीनता है आरोप

Olympics Games: सूत्रों के मुताबिक पेरिस ओलंपिक गेम्स के दौरान अनुशासनहीनता के लिए पहलवान अंतिम पंघाल पर आईओए यानी इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन तीन साल का बैन लगाएगा। सूत्र ने बताया कि अंतिम ने अपनी बहन को एथलीट विलेज में एंट्री दिलाने की कोशिश कर भारतीय ओलंपिक दल को शर्मसार किया।

पंघाल बुधवार को महिलाओं के 53 किलोग्राम कैटेगरी में अपना पहला मुकाबला हारने के बाद ओलंपिक से बाहर हो गई थीं। सूत्र के मुताबिक अंतिम के भारत पहुंचने के बाद इस फैसले का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

फ्रांस के अधिकारियों की तरफ से अनुशासनात्मक उल्लंघन का मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतिम पंघाल और उनके सहयोगी स्टाफ को वापस भेजने का फैसला लिया। सूत्र ने बताया कि अंतिम पंघाल की बहन को फर्जीवाड़ा करते हुए पकड़ लिया गया और उसका बयान दर्ज करने के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया।